महिला मजदूर किसान पार्टी (MMKP) डिजिटल पोर्टल
इस स्वतंत्र एवं स्वायत्त पोर्टल का उपयोग केवल संवैधानिक दायरा, राष्ट्रीय एकता-अखंडता, समता, स्वतंत्रता, बंधुता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। किसी भी नागरिक द्वारा असंवैधानिक गतिविधियों, उपद्रव, भेदभाव, अलगाववाद या वैमनस्य फैलाने वाले कृत्यों के लिए पोर्टल का उपयोग पूरी तरह वर्जित है।
यह पोर्टल 'परस्पर जन-सहभागिता' के सिद्धांत पर कार्य करता है। नागरिक द्वारा प्रदान की गई जानकारी के लिए नागरिक स्वयं जिम्मेदार होगा। पोर्टल नागरिक के विचारों और ज्वलंत मुद्दों को पंजीकृत कर संवैधानिक तरीके से निराकरण की प्रक्रिया में सहयोग करेगा।
पोर्टल के तकनीकी संचालन, रखरखाव, स्वायत्तता एवं संप्रभुता हेतु दिया गया कोई भी सूक्ष्म वित्तीय सहयोग पूर्णतः स्वैच्छिक एवं गैर-वापसी योग्य (Non-Refundable) है। इसके बदले में किसी भी प्रकार के व्यावसायिक लाभ, प्रलोभन, पद के वादे या रिटर्न की अपेक्षा मान्य नहीं होगी।
पोर्टल पर पंजीकृत डेटा पूरी तरह निजी एवं गोपनीय (Private & Confidential) रहेगा (जब तक नागरिक स्वयं इसे साझा करने की अनुमति न दे या ऐसा न चाहे)। सुरक्षा और प्रामाणिकता के दृष्टिगत नागरिक केवल अपनी फ़ोटो (Photo) अपडेट कर सकते हैं; अन्य रिकॉर्ड में स्वयं संशोधन संभव नहीं होगा।
इस पोर्टल की समस्त सामग्री, विचार व रूपरेखा देश के सभी नागरिकों की साझा संपत्ति है। यदि नागरिकों को उचित एवं उपयुक्त लगे, तो वे इसका उपयोग बिना किसी पूर्व अनुमति के अपने परिवार, समाज, प्रदेश, देश एवं जनहित के कार्यों में स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं। परंतु, किसी भी संकीर्ण या गलत सोच, असंवैधानिक विचारों, व्यापारिक लाभ या अनैतिक कार्यों के लिए इसका उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
पोर्टल पर उपलब्ध सभी modules तथा आंतरिक प्रत्याशी चयन (CM, Dy. CM, कैबिनेट मंत्री, MLA आदि हेतु ECI चुनाव पूर्व आयोजित होने वाली लोकतांत्रिक वोटिंग व प्रस्ताव प्रक्रिया) सहित प्रत्येक गतिविधि के लिए दिया जाने वाला सूक्ष्म सहयोग (जैसे ₹1, ₹2, ₹3, ₹5 आदि) पूर्णतः स्वैच्छिक एवं अनिवार्य रूप से सहभागिता-आधारित है। यह पोर्टल के पारदर्शी संचालन एवं बोगस सहभागिता को रोकने हेतु नागरिक की अपनी इच्छा पर आधारित सूक्ष्म योगदान है।
प्रणाली की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी डिजिटल वित्तीय सहयोग का बैंक स्टेटमेंट से सिस्टम द्वारा स्वचालित (Auto-Verify) मिलान किया जाएगा। बैंक से सफलतापूर्वक सत्यापित होने के पश्चात ही किसी नागरिक का प्रस्ताव स्वीकृत माना जाएगा या वोट वैध (Valid Vote) गिना जाएगा। बिना सत्यापन या फ़र्ज़ी वित्तीय प्रविष्टियों वाले प्रस्ताव व वोट स्वतः रद्द माना जाएगा।
पोर्टल या पार्टी की ओर से कोई भी पूर्व-घोषित प्रत्याशी नहीं होगा। देश व प्रदेश का कोई भी पात्र नागरिक इस पारदर्शी प्रक्रिया में भाग ले सकता है, और जनता के सर्वाधिक मान्य वोटों द्वारा चयनित व्यक्ति ही आगामी प्रतिनिधि बनेगा। यह सहयोग किसी भी प्रकार के व्यावसायिक रिटर्न, व्यक्तिगत प्रलोभन, पद की गारंटी, आर्थिक लाभ या विशेष अधिकार की अपेक्षा से रहित है।
नागरिक द्वारा एक बार प्रक्रिया पूर्ण करके दिया गया सहयोग पूरी तरह अप्रतिदेय / गैर-वापसी योग्य (Non-Refundable) होगा। किसी भी परिस्थिति में राशि की वापसी, मुआवजे या दावे हेतु कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और न ही इस संबंध में कोई पत्राचार या कानूनी विवाद मान्य होगा।
प्रत्येक सफल सहयोग के पश्चात जारी रसीद केवल तभी वैध और अभिलेखीय प्रमाण मानी जाएगी जब वह बैंक स्टेटमेंट से सिस्टम द्वारा पूर्णतः ऑटो-वेरिफाइड (Auto-Verified) हो। बैंक से असत्यापित या बिना वेरिफिकेशन वाली किसी भी सिस्टम-जनरेटेड रसीद को पूरी तरह अमान्य (Invalid) माना जाएगा और वह किसी भी वित्तीय या कानूनी दावे का आधार नहीं बनेगी। एकत्रित सहयोग का उपयोग केवल पोर्टल के डिजिटल अवसंरचना, डेटा सुरक्षा, साइबर सुरक्षा तथा पारदर्शी जन-सहभागिता को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए किया जाएगा।
यह पोर्टल नागरिक की वैचारिक स्वतंत्रता और आत्म-विवेक का पूर्ण सम्मान करता है। कोई भी नागरिक इस पोर्टल की गतिविधियों में भाग लेने या सहयोग देने के लिए तब तक बाध्य नहीं है जब तक कि वह महिला मजदूर किसान पार्टी (MMKP) के संवैधानिक सिद्धांतों, सोच, विचारों और नीतियों से पूरी तरह संतुष्ट व सहमत न हो। जब नागरिक स्वयं पूर्णतः आश्वस्त हो जाए कि उसका स्वैच्छिक सहयोग उसके स्वयं के, उसके परिवार, समाज, प्रदेश एवं देश के हित में है, तभी वह सहभागिता करे अन्यथा न करे। पोर्टल पर किसी भी गतिविधि में भाग लेना या न लेना नागरिक का पूरी तरह से व्यक्तिगत, स्वतंत्र और विवेकपूर्ण निर्णय है।
(© 2026 MMKP - All Rights Reserved)