गोपनीयता नीति (Privacy Policy)

महिला मजदूर किसान पार्टी (MMKP) डिजिटल पोर्टल


१. डेटा संग्रह का उद्देश्य एवं स्वायत्तता

यह पोर्टल नागरिकों की व्यक्तिगत जानकारी का संग्रह केवल 'परस्पर जन-सहभागिता', लोकतांत्रिक संवाद को सुदृढ़ करने और नागरिक अधिकारों के संवर्द्धन के लिए करता है। यह पोर्टल किसी भी स्थिति में व्यापारिक संस्था के रूप में कार्य नहीं करता है, और ना ही एकत्र किए गए डेटा का कोई व्यापारिक उपयोग किया जाता है।


२. सूचनाओं की गोपनीयता एवं सुरक्षा (Confidentiality)

नागरिकों द्वारा साझा किया गया व्यक्तिगत विवरण (जैसे नाम, संपर्क सूत्र, क्षेत्र संबंधी जानकारी आदि) पूरी तरह से निजी एवं गोपनीय (Private & Confidential) रखा जाएगा। किसी भी नागरिक का डेटा किसी अन्य नागरिक, निजी संस्था या तीसरे पक्ष (Third Party) के साथ तब तक साझा नहीं किया जाएगा जब तक कि संबंधित नागरिक इसके लिए अपनी स्पष्ट सहमति न दे या स्वयं इसकी अनुमति न दे।


३. जन-संवाद एवं समस्याओं का संवैधानिक समाधान

पोर्टल द्वारा एकत्र किया गया डेटा केवल देश के ज्वलंत मुद्दों एवं नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं (जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, रोजगार, न्याय, सड़क, परिवहन, जल, बिजली आदि) पर जनमत तैयार करने, नीतियों के विश्लेषण और संवैधानिक तरीकों से उनके समाधान हेतु उपयोग में लाया जाएगा। डेटा का उपयोग केवल जनहित और लोकतांत्रिक चेतना के प्रसार तक सीमित है।


४. स्वैच्छिक सहभागिता एवं डेटा संशोधन की सीमा

पोर्टल पर अपनी जानकारी प्रदान करना पूर्णतः स्वैच्छिक है। सुरक्षा और प्रामाणिकता की दृष्टि से, नागरिक केवल अपनी फ़ोटो (Photo) ही अपडेट कर सकेंगे; अन्य किसी भी विवरण या रिकॉर्ड में स्वयं संशोधन करने की अनुमति नहीं होगी। अतः प्रथम बार डेटा भरते समय पूर्ण सावधानी बरतें। भविष्य में डेटा संशोधन से जुड़ा कोई भी निर्णय पोर्टल पर आधिकारिक सूचना के माध्यम से साझा किया जाएगा।


५. सुरक्षा, तकनीकी मानक एवं सीमित दायित्व

पोर्टल नागरिक डेटा को आधुनिक सुरक्षित सर्वर एवं एन्क्रिप्शन तकनीकों से संरक्षित रखता है। यद्यपि हम डेटा सुरक्षा के उच्चतम मानक अपनाते हैं, फिर भी किसी अनपेक्षित तकनीकी खराबी, साइबर हमले, हैकिंग या डिजिटल अपराध के कारण होने वाले किसी भी अप्रत्याशित डेटा नुकसान के लिए यह पोर्टल अथवा महिला मजदूर किसान पार्टी (MMKP) प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कानूनी या वित्तीय रूप से जिम्मेदार नहीं होंगे। ऐसी स्थिति में केवल त्वरित तकनीकी एवं सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

(© 2026 MMKP - All Rights Reserved)