महिला मजदूर किसान पार्टी (MMKP) डिजिटल पोर्टल
उत्तर: यह भारत के संविधान और देश की जनता के मध्य एक स्वतंत्र, स्वैच्छिक एवं स्वायत्त परस्पर जन-सहभागिता पोर्टल है, जो देश के संविधान और नागरिकों के बीच संवैधानिक सेतु (संयोजक कड़ी) के रूप में कार्य करता है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक रूप से सशक्त बनाना, उनकी मूलभूत समस्याओं (शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, रोजगार, न्याय, सड़क, परिवहन, जल, बिजली आदि) पर जन-संवाद स्थापित करना और संवैधानिक तरीके से उनका निराकरण करना व करवाना है, ताकि 'जनमत से संसद तक' सच्चे लोक प्रतिनिधित्व को मजबूत किया जा सके।
उत्तर: नहीं। यह केवल पारंपरिक दलीय प्रचार का मंच नहीं है, बल्कि यह नागरिकों को समान अवसर प्रदान करने वाला एक संवैधानिक परस्पर जन-सहभागिता पोर्टल है। यहाँ नागरिक अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के साथ जुड़कर देश के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं।
उत्तर: नहीं। पोर्टल पर ज्वलंत मुद्दों को दस्तावेज (Documented/अभिलेख) के रूप में दर्ज किया जाएगा, जिससे जवाबदेह लोक प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों (लोक सेवकों) की संवैधानिक जवाबदेही तय की जा सके।
उत्तर: हाँ, आपका डेटा पूरी तरह से निजी एवं गोपनीय (Private & Confidential) रहेगा। किसी भी नागरिक का विवरण किसी अन्य नागरिक या बाह्य पक्ष के साथ तब तक साझा नहीं किया जाएगा जब तक नागरिक स्वयं इसकी अनुमति न दे या स्वयं ऐसा न चाहे। डेटा का उपयोग किसी भी व्यापारिक कार्य के लिए नहीं किया जाता।
उत्तर: नहीं। पोर्टल के तकनीकी संचालन, स्वायत्तता एवं संप्रभुता (Sovereignty) को बनाए रखने हेतु दिया जाने वाला सूक्ष्म वित्तीय सहयोग पूर्णतः स्वैच्छिक और गैर-वापसी योग्य (Non-Refundable) है। यह किसी लोभ, प्रलोभन या लाभ की अपेक्षा से रहित नागरिक सहभागिता है।
उत्तर: सुरक्षा और प्रामाणिकता बनाए रखने के लिए नागरिक केवल अपनी फ़ोटो (Photo) अपडेट कर सकते हैं। अन्य रिकॉर्ड में स्वयं संशोधन की अनुमति नहीं है। अतः पहली बार जानकारी भरते समय पूरी सावधानी बरतें।
उत्तर: नहीं, ये आपके निजी व स्वैच्छिक विषय हैं और इनका नागरिकों की मूलभूत जरूरतों से कोई लेना-देना नहीं है। यह पोर्टल समता, स्वतंत्रता, बंधुता, न्याय, राष्ट्रीय एकता-अखंडता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का पूर्ण समर्थन करता है। निजी या स्वैच्छिक विषयों के नाम पर उपद्रव, भेदभाव, अलगाववाद, मनमानी करने या वैमनस्य फैलाने पर पूर्ण रोक (Zero Tolerance) है।
(© 2026 MMKP - All Rights Reserved)