अस्वीकरण (Disclaimer)

महिला मजदूर किसान पार्टी (MMKP) डिजिटल पोर्टल


१. पोर्टल का संवैधानिक स्वरूप एवं स्वायत्तता

यह पोर्टल भारत के संविधान और देश की जनता के मध्य एक स्वतंत्र, स्वैच्छिक एवं स्वायत्त जन-सहभागिता पोर्टल है। इसका प्राथमिक उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक रूप से सशक्त बनाना और 'परस्पर जन-सहभागिता' के माध्यम से जनमत को आकार देना है। यह किसी पारंपरिक वाणिज्यिक संस्था या केवल एक दलीय प्रचार पोर्टल के रूप में कार्य नहीं करता, बल्कि नागरिक अधिकारों, जिम्मेदारियों और दायित्वों के संवर्द्धन हेतु समर्पित है।


२. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं समान अवसर

यह पोर्टल भारत के प्रत्येक नागरिक को समता, स्वतंत्रता, बंधुता, न्याय, राष्ट्रीय एकता-अखंडता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के दायरे में अपनी बात रखने का समान अवसर प्रदान करता है। यह पोर्टल निजी विषय जैसे तथाकथित धर्म या पंथ, जाति, वर्ग, लिंग, ऊँच-नीच या अवैज्ञानिक मान्यताओं के आधार पर मनमानी करने, वैमनस्य फैलाने या असंवैधानिक आचरण की अनुमति नहीं देता है। ऐसे कृत्यों के प्रति पोर्टल शून्य-सहिष्णुता (Zero Tolerance) की नीति अपनाता है।


३. दोहरी जवाबदेही एवं डेटा गोपनीयता

यह पोर्टल 'परस्पर जन-सहभागिता' के मॉडल पर आधारित है, जहाँ नागरिक और पोर्टल दोनों का दोहरा दायित्व है। पोर्टल पर एकत्र किया गया नागरिक डेटा केवल विभिन्न जन-मुद्दों पर जन-संवाद स्थापित करने और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए उपयोग किया जाएगा। एक नागरिक का व्यक्तिगत विवरण एवं डेटा किसी अन्य नागरिक या बाह्य पक्ष के समक्ष तब तक उजागर नहीं किया जाएगा जब तक वह खुद न चाहे, और वह पूरी तरह निजी एवं गोपनीय (Private & Confidential) रहेगा।


४. स्वैच्छिक सहयोग एवं वित्तीय नीति

पोर्टल के तकनीकी संचालन, रखरखाव और स्वायत्तता को बनाए रखने हेतु नागरिकों द्वारा दिया जाने वाला कोई भी सूक्ष्म वित्तीय सहयोग (₹1, ₹2, ₹3, ₹5, ₹100 आदि) पूर्णतः स्वैच्छिक है। यह सहयोग किसी भी प्रकार के लोभ, प्रलोभन, पद के वादे या व्यावसायिक लाभ की अपेक्षा से रहित है। यह राशि गैर-वापसी योग्य (Non-Refundable) है और इस संबंध में किसी भी प्रकार का दावा, विवाद या पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।


५. बौद्धिक संपदा अधिकार एवं कानूनी सीमाएँ

इस पोर्टल पर उपलब्ध मूल लेख, चित्र, लोगो, ग्राफिक सामग्री, डिजाइन, दस्तावेज़, संकलन तथा अन्य सामग्री महिला मजदूर किसान पार्टी (लोक प्रतिनिधित्व) की बौद्धिक संपदा हैं। किसी भी सामग्री का बिना पूर्व लिखित अनुमति के अनधिकृत पुनरुत्पादन, व्यावसायिक उपयोग, भ्रामक संपादन, संदर्भ से हटाकर प्रस्तुतीकरण, या किसी अन्य व्यक्ति/संस्था के नाम से उपयोग पूरी तरह निषिद्ध है।

यद्यपि, नागरिक अपने परिवार, समाज, प्रदेश व देशहित में इसका सकारात्मक उपयोग स्वतंत्र रूप से कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, कानून, सार्वजनिक स्रोतों या भारत निर्वाचन आयोग (ECI) जैसी अधिकृत संस्थाओं से प्राप्त सामग्री पर संबंधित मूल स्रोत/अधिकार धारक के कानूनी अधिकार लागू होंगे।

(© 2026 MMKP - Representation of the Indian People)


६. Open Voting & Candidate Selection

यह प्रक्रिया पार्टी संविधान की नीति, नियम व शर्तों तथा वास्तविक लोकतंत्र (Real Democracy) की भावना के तहत संचालित है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आधिकारिक चुनाव से पूर्व, संबंधित क्षेत्र की जनता की मंशानुरूप योग्य प्रत्याशी का चयन/सुझाव प्राप्त करना है। इस डिजिटल प्रक्रिया का भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के आधिकारिक चुनावों से कोई संबंध, हस्तक्षेप या प्रतिस्थापन (Replacement) नहीं है।